नयति ने आम जनता के लिए खोला कैंसर उपचार केंद

0
1139

लखनऊ – नयति हैल्थकेयर ने आज अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधा शुरू करने की घोषणा की है जहां नवीनतम मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन टैक्नोलॉजी से कैंसर का इलाज सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के टियर 2 एवं टियर 3शहरों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नयति कैंसर सेंटर का उद्घाटन लिविंग लेजेंड युवराज सिंह ने किया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचार प्रदान करने वाले डॉक्टरों तथा कैंसर को मात दे चुके मरीजों के बीच एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया जिससे एक बार फिर यह उम्मीद बढ़ी कि समय पर कैंसर का पता लगने पर इस रोग का पूरा उपचार संभव है।

अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ सभी आधुनिक टैक्नोलॉजी को उपलब्ध कराया गया है तथा यहां कैंसर के इलाज के लिए उन्नत अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रियाओं का पूरा पालन किया जाता है। यहां कैंसर के सटीक और बेहतरीन इलाज के लिए उन्नत नैक्स्ट जेनरेशन इलेक्टा रेडियेशन थेरेपी तकनीक भी उपलब्ध है। इसके चलते रेडियेशन की खुराक सामान्य से तीन गुना अधिक रफ्तार से मरीज़ को दी जाती है जो इलाज की अवधि को काफी हद तक घटाती है। वर्सा एचडी में हाइ डोज़ रेट मोड के परिणामस्वरूप इलाज का समय घटकर आधा रह जाता है जिससे मरीज़ को आराम मिलता है। इसी तरह वर्सा एचडी की बेहतरीन बीम-शेपिंग क्षमता के चलते हम रेडियेशन बीम को एकदम ट्यूमर के आकार के हिसाब से ढाल पाते हैं, जिसका सीधा-सीधा असर यह होता है कि आसपास के स्वस्थ ऊतकों पर बीम का असर बहुत कम पड़ता है। नयति कैंसर सेंटर में क्षेत्र की पहली पैट-सीटी स्कैन सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है जिससे उन्नत क्वालिटी की इमेजिंग मिलती है जो कैंसर मरीज़ों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करती है।

इस अवसर पर युवराज सिंह ने कहा, ’’नयति मेडिसिटी, मथुरा के इस अत्याधुनिक कैंसर सेंटर का उद्घाटन करना मेरे लिए बेहद खुशी का विषय है। कैंसर देखभाल मेरे दिल के करीब है और मैं यूवीकैन फाउण्डेशन के जरिए नयति मेडिसिटी, मथुरा से जुड़ने को उत्सुक हूं ताकि कैंसर के बारे में जागरूकता का प्रसार किया जा सके और इस रोग का शीघ्र निदान करने वाले प्रयासों को भी बढ़ावा मिले। टियर 2 और टियर 3 शहरों में आम जनता की देखभाल के लिए इस तरह की विश्वस्तरीय सुविधा और विशेषज्ञों की उपलब्धता वाकई सुखद है। इस प्रकार की सुविधा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जाती रही है ताकि एक बड़ी आबादी के लिए इसे उपलब्ध कराया जा सके और जो कि सिर्फ महानगरों तक सीमित न हो।‘‘

नयति मेडिसिटी की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा (देश के 17.2 प्रतिशत) कैंसर के मरीज उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं जिसके इलाज के लिए लोगों को सैकड़ों किमी दूर मुम्बई तक की यात्रा करनी पड़ती थी। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि अच्छे और बेहतरीन स्वास्थ्य पर केवल महानगरों का ही हक नहीं है। यदि देखा जाए तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी असमानताएं हैं, बड़े तथा महानगरों में जिन अस्पतालों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं हैं वहां पहुंचने वाले अधिकतर मरीज छोटे तथा मझले शहरों से होते हैं जो सैकड़ों किमी की यात्रा करने के बाद पहुंच पाते हैं। इसलिए टियर 2 एवं टियर 3 शहरों के लोगों के पास भी वही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए जो किसी भी मैट्रो शहर में उपलब्ध है।यह कैंसर सेंटर उत्तर भारत के लोगों को कैंसर से सम्बंधित हर वह सुविधा तथा उपचार कम कीमत में उपलब्ध कराएगा जिसके लिए अभी तक उनको काफी दूर तक की यात्राएं करनी पड़ती थीं।

हमारे यहां रेडियेशन देने के लिए बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय कंपनी इलेक्टा की वर्सा एच डी मशीन मौजूद है जिससे केवल 3 से 4 मिनट में प्रभावित जगह पर रेडियेशन दिया जा सकता है जो देश के गिने चुने हॉस्पिटल्स में ही मौजूद थी, जिससे मरीज को बहुत ही कम तकलीफ से गुजरना पड़ेगा। अभी तक रेडियेशन देने में 20 से 30 मिनट से अधिक का समय लगता था।मेरा मानना है कि जब भी किसी के परिवार में कोई कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से जूझता है तो उसका असर केवल मरीज पर नहीं पड़ता बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। बीमारी के बाद उसके इलाज के लिए लम्बी दूरी की यात्रा और भी अधिक तकलीफदेह बना देती है। मुझे विश्वास है कि नयति में खुले इस कैंसर सेंटर से उत्तर भारत तथा आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें लम्बी दूरी की यात्राएं भी नहीं करनी पड़ेगी।

नयति मेडिसिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर के चेयरमैन डॉक्टर (प्रो.) शान्तनु चौधरी ने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। अब तक कैंसर का जो इलाज देश विदेश के कुछ गिने चुने बड़े शहरों में ही मिल पाता था वो सारा इलाज अब नयति मेडिसिटी में उपलब्ध है। कैंसर मरीज को सटीक इलाज देने के लिए मेडिकल, सर्जीकल और कीमोथेरेपी इन तीनों प्रक्रियाओं का सहयोग लेना पड़ता है। इन प्रोसीजर को कराने के लिए अब तक आसपास के इस क्षेत्र में कोई ऐसा स्थान नहीं था जहां ये सारे विभाग एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों। हर प्रोसीजर के लिए मरीज को अलग अलग जगह जाना पड़ता था जिससे मरीज को समय के साथ अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ते थे, लेकिन नयति में कैंसर से संबंधित हर प्रकार का विश्वस्तरीय इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। जिसके कारण मरीज को कैंसर के इलाज में किये जाने वाले किसी भी प्रोसीजर के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी, मरीज को सारा इलाज एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे मिल सकेगा।

आज कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, यदि समय रहते शुरुआत में ही कैंसर का इलाज करा लिया जाय तो यह पूरी तरह सही हो सकता है। अन्य मशीनों द्वारा रेडिएशन देने में समय भी अधिक लगता था और प्रभावित जगह के आसपास भी रेडिएशन का असर पड़ता था जिससे त्वचा के सामान्य टिशू जो स्वस्थ होते हैं वे भी प्रभावित हो जाते हैं जिससे मरीज को काफी तकलीफ से गुजरना पड़ता है। नयति हेल्थकेयरं एवं रिसर्च प्रा. लि. के बारे में: नयति हेल्थकेयर एवं रिसर्च प्रा़ लि़ भारत का पहला मल्टी सुपर स्पेशियल्टी हेल्थकेयर संस्थान है, जो ंिटयर 2 एवं टियर 3 शहरों में प्रीमियम टर्शियरी केयर प्रदान करता है। यह अत्याधुनिक मेडिकल तकनीक एवं इलाज की सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय पेशेंट केयर सेवाएं भी प्रदान करता है। संस्थान का लक्ष्य किफायती एवं आसानी से उपलब्ध हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करना है।

नयति मेडिसिटी मथुरा के बारे में:नयति मेडिसिटी, मथुरा क्षेत्र का पहला हॉस्पिटल है, जो प्रारंभ होने के बाद से ही सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के द्वारा इंटीग्रेटेड, व्यापक एवं हाई क्वालिटी हेल्थकेयर प्रदान कर रहा है। इस सेंटर में अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर यूनिटें हैं, जिनमेंएमआईसीयू, सीसीयू, एसआईसीयू, एनआईसीयू एवं पीआईसीयू शामिल हैं। मथुरा स्थित यह हॉस्पिटल वृंदावन, पलवल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, एटा, हाथरस, आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों तक के लोगों को सेवाएं दे रहा है।

Previous articleशोध में केजीएमयू के डाक्टर सम्मानित
Next articleशिकायत तो होती है पर कार्रवाई मुश्किल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here