लखनऊ से साईकिल सवार 3 सदस्यीय दल माता वैष्णों देवी के दर्शन को हुआ रवाना

0
2044

बुद्धवार को मनकामेश्वर मठ मन्दिर डालीगंज से तीन सदस्यीय साइकिल दल रवाना हुआ. दल में  डालीगंज निवासी श्री राजेश कुमार,श्री अभिषेक रावत, गौरव रावत हैं. दल लखनऊ से जम्मू स्थित वैष्णो देवी की यात्रा साइकिल से करेगा जिसे मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. दल के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि दल बारह (12) दिनों की साइकिल यात्रा के बाद तेरहँवे दिन माता वैष्णों देवी के दर्शन करेगा.

तत्पश्चात दल रस्ते में पड़ने वाले अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन करते हुए वापस लखनऊ पहुंचेगा. इस मौके पर मनकामेश्वर मठ मंदिर  महन्त देव्या गिरि जी ने कहा कि मैं दल जाने वाले सभी यात्रियो को अपनी शुभकामनाएं देती हूँ. यह दल सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा करके वापस अपने घर आए यह मेरी कामना हैं दल के लोग विशेष बधाई के पात्र हैं.

Previous articleराजधानी में अब तक 19 स्वाइन फ्लू से मौत
Next articleअभी मरीजों की भर्ती बंद है यहां…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here