Advertisement
Home Medical News क्वीन मेरी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला मरीज की मौत

क्वीन मेरी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला मरीज की मौत

0
1029
Corpse

लखनऊ। क्वीन मेरी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला मरीज की मौत हो गयी है। इस महिला के सीजिरियन डिलीवरी होने केबाद तबियत बिगड़ने पर केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती थी। इसके अलावा ऐशबाग के सरकारी कालोनी का पुरुष व बंथरा की रहने वाली महिला की मौत भी स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वाइन फ्लू से अब तक नौ मौत हो चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को केजीएमयू व पीजीआई की लैब से आयी रिपोर्ट में 83 मरीज स्वाइन फ्लू पाजिटिव आये है। अब तक 617 मरीज स्वाइन फ्लू पाजिटिव आ चुके है।

निगोंहा निवासी सतीश की पत्नी को 17 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर क्वीन मेरी में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसे सीजिरियन डिलीवरी के बाद शिशु ने जन्म लिया ,लेकिन जच्चा की तबियत खराब होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर बुखार होने पर जांच के लिए नमूना भी भेजा गया। जांच में उसे डेंगू व स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया। जच्चा की मौत 13 अगस्त हो गयी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव जाकर लोगों जागरूक किया।

इसके अलावा बथंरा की 45 वर्षीय महिला को भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव आने के बाद उसका इलाज किया जा रहा था। 13 अगस्त उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा ऐशबाग के सरकारी कालोनी में रहने वाले 48 वर्षींय पुरुष की मौत हो गयी। राजधानी में अब तक 9 मोैत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजधानी में स्वाइन फ्लू से 83 मरीज पाजिटिव आये है। ज्यादातर मरीज एक क्षेत्र विशेष के नही है, लगभग सभी क्षेत्रों से मरीज पाजिटिव आ रहे है। उन्होंने बताया कि टेमी फ्लू देने के लिए छह टीमे बना दी गयी है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleस्वाइन फ्लू को जानिए
Next articleएच-3 एन-2 का एक आैर मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here