लखनऊ । उत्तर प्रदेश वेटेनरी फार्मासिस्ट संघ की द्विवार्षिक आधिवेशन / चुनाव सम्पन्न हो गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी डा. सुभाष चन्द उप निदेशक की देख रेख में सम्पन्न कराया गया, इसमें अध्यक्ष पंकज शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारिक हसन खान , उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह आैर महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार को दूसरी बार चुना गया।
अन्य चुनाव के नतीजों में कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा , संयुक्त मंत्री सुनीता राहुल, संगठन मंत्री विक्रमा प्रसाद यादव को चुनाव अधिकारी ने विजयी घोषित किया गया।
चुनाव के बाद चुने हुए कार्यकारिणी की बैठक की गयी उसमें निर्णय लिया गया कि शासन स्तर पर लम्बित मांगो के निस्तारण के लिए रणनीति तैयार कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।












