लखनऊ . किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का एक डॉक्टर डेंगू की चपेट में आ गया है. यह डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में तैनात है. स्वास्थ्य विभाग में डेंगू की पुष्टि कर दी है .राजधानी में अब तक डेंगू के नौ से ज्यादा मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं. केजीएमयू में तैनात यह डॉक्टर डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर पैथोलॉजी में अपनी जांच कराई. जहां इस डॉक्टर को डेंगू पॉजिटिव निकला.
Cmo डॉक्टर जी एस बाजपेई के अनुसार यह मरीज चौक के लाजपत नगर का रहने वाला है. स्वास्थ्य विभाग की टीम कल जाकर के इस डॉक्टर से संपर्क करके दवा देगी और आसपास क्षेत्र में एंटी लार्वा व अन्य उपाय लोगों को अवगत कराएगी. राजधानी में धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है अब तक राजधानी में 9 से ज्यादा डेंगू के मरीज हो चुके हैं. स्वास्थ्य भाग में सभी निजी पैथोलॉजी व अस्पतालों को निर्देश दिया है कि डेंगू या स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें ताकि तत्काल अभियान चलाकर रोका जा सके.












