आज देर शाम गोमतीनगर स्थित जनेश्वर पार्क के पास पुल पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में बताया जाता है मौके पर ही दो लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को निकटतम अस्पताल भेज दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जनेश्वर पार्क के समीप पुल पर अक्सर शाम को कुछ युवक युवतियां बाइक्स पर रेसिंग करते थे और आगे निकलने की दौड़ में मोटरसाइकिल से फर्राटा मारते रहते थे. कई बार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इनको रोकने की कोशिश की थी लेकिन यह लोग चोरी-छुपे मौका पाते ही आसपास Racing करते नजर आते थे.
बताया जाता है आज भी देर शाम रेसिंग की जा रही थी जिसमें दो बाइक रेस रेस करते हुए एक्सीडेंट हो गया उसके बाद वह सब बुरी तरह घायल होकर सड़क पर ही गिर गए. मौके पर पहुंची पुलिस बनने उन सबको आनन फानन में निकट के लोहिया अस्पताल भेज दिया. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों कहना है मौके पर ही दो लड़कियों और एक लड़के की मौत हो चुकी थी हालांकि अभी पुलिस ने इस घटनाक्रम के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है. घटना के बाद जनेश्वर पार्क के पास पुल पर जबरदस्त भीड़ लग गई थी.












