Advertisement
Home Medical News 7 दिन आैर बढ़ा जेई टीकाकरण अभियान

7 दिन आैर बढ़ा जेई टीकाकरण अभियान

0
829

लखनऊ। प्रदेश के संवेदनशील 38 जिलों में चलाए जा रहे जेई के विशेष टीकाकरण अभियान को सात दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह टीकाकरण अभियान शनिवार को बंद हो गया था। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान के दौरान अभी तक 78.30 लाख बच्चों को जेई वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। ग्रामीण व अन्य क्षेत्रों में टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके कारण अधिक से अधिक अभिभावकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और उन्होंने अपने बच्चों को मस्तिष्क ज्वर के लिए टीके लगवाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ्य जीवन और बेहतर भविष्य के लिए मस्तिष्क ज्वर से निपटने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जब तक यह बीमारी जड़ से समाप्त नहीं हो जाती, तब तक इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी चलाये जाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि जापानी इन्सेफ्लाइटिस बीमारी की गम्भीरता को देखते हुए इसके प्रभावी रोकथाम के लिए 25 मई से 38 जिलों में टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू किया गया था। आज इस विशेष टीकाकरण अभियान का अाज आखिरी दिन था। अब इस अभियान को सात दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

श्री सिंह ने कहा कि इस 18 दिवसीय अभियान के दौरान अब तक एक वर्ष से 15 वर्ष तक के करीब 88 लाख बच्चों को जेई टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत का लक्ष्य 10 जून तक हासिल किया जा चुका है। उन्होंने यह निर्देश भी दिए है कि आगामी सात दिवसों में जेई टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

उन्होने कहा कि टीकाकरण के लिए बढ़ाए गए दिनोें में प्रदेश के 38 जिलों के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर यह अभियान सघन रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह खुद क्षेत्रों में जाकर देखे और अधिक से अधिक बच्चों को टीके लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में अभी तक शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हुआ है, वहां हर हाल में इस लक्ष्य को हासिल किया जाए। टीकाकरण से कोई बच्चा छूटने न पाये इसके लिए सभी कोशिश की जाएगी।

Previous articleमिर्गी के मरीज की जटिल सर्जरी कर दिया ठीक
Next articleएक नाम तीन अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग मौन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here