फिर नवजात के शव को नोंच-नोंच खाया कुत्तों ने

0
1256

लखनऊ। क्वीन मैरी अस्पताल के बाहर नवजात शिशु के शव को कुत्ते नोच-नोच कर खा गए। सड़क पर हुए हादसे से लोग भयभीत हो गए थे और आक्रोशित थे। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज सुबह ऐशबाग के पास एक और नवजात शिशु का शव पड़ा मिला उसे भी कुत्ते नोच नोचकर खा गए थे। लोगों ने देखा तो उसे अलग किया उसके बाद भी कुत्ते लोगों को शव देने के लिए दौड़ाने लगे। लोगों ने देखा की कपड़े में लिपटा हुआ नवजात शिशु किसी सरकारी अस्पताल का नहीं लग रहा है बल्कि किसी नर्सिंग होम या निजी अस्पताल मैं डिलीवरी होने के बाद किसी माने सामाजिक डर से उसे सड़क के किनारे फेंक दिया।

लोगों का मानना है हो सकता है शिशु को फेंकते वक्त जिंदा हो और उसे कुत्ते ने नोच लिया हो। इसके कारण वह मर गया हो। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है लोगों ने यहां तक की कुछ निजी अस्पतालों के नाम भी ले लिए यहां पर कृपया लेकर गर्भपात कराया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी जानकारी स्वास्थ्य भाग को भी दे दी गई है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य भागने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने क्या कहना है नवजात शिशु के शरीर पर कोई टैग नहीं लगा था। इसके अलावा वह एक साफ सुथरे कपड़े में लिपटा हुआ था वह कपड़ा भी किसी अच्छे घर का ही लग रहा था।

Previous articleलोहिया संस्थान के विशेषज्ञों ने कर दिया छठा सफल किडनी प्रत्यारोपण
Next articleकिडनी प्रकरण में केजीएमयू अब करेगा पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here