लोहिया से डिस्चार्ज मोगली गर्ल उर्फ अहसास, अब होगा सीटी स्कैन

0
2040

लखनऊ। बहराइच के जंगलों में मिली मोगली गर्ल उर्फ अहसास सोमवार को गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गयी। उसकी हालत में काफी सुधार है। अब उसका पेट का सिटी स्कैन कराया जाएगा। ताकि पेट में संक्रमण व अन्य गड़बड़ियों का पता किया जा सके। उधर बहराइच से माता पिता होने का दावा करने वाले दंम्पति बुल्लर आये। उनके दावों को साबित करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर केयर के पास भेज दिया गया है।

हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज करके वापस शेल्टर होम ले आये :

इंदिरा नगर के निवार्ण शेल्टर होम में बहराइच की मोगली गर्ल उर्फ अहसास को पेट में कीड़े होने के कारण डायरिया की शिकायत हो गयी थी। उसका हीमोग्लोबिन कम होने के कारण तबियत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसे ग्लूकोज भी चढ़ाया गया था। शेल्टर होम के प्रबधक एस एस धपोला ने बताया कि हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज करके वापस शेल्टर होम ले आये। यहां के मानसिक रोग डाक्टर के परामर्श पर अब सिटी स्कैन भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज बहराइच से माता पिता होने का दावा करने वाले बुल्लर दम्पति भी आये थे।

Advertisement

उनके दावों के अनुसार बर्थ मार्क सही साबित नहीं हो पा रहा था। इसके बाद भी उसके दावों को साबित करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर केयर भेज दिया गया है। धपोला ने बताया कि लोंिहया अस्पताल से आने के बाद अहसास ने आज खुद आकर उनके करीब बैठी आैर मुस्कराकर अपनी तबियत ठीक होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

Previous articleसिल्वर जुबली व रेडक्रास बाल महिला अस्पताल पर कार्रवाई
Next articleडाक्टरों का फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इनकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here