Advertisement
Home Crime नौकर ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मौत के घाट उतारा

नौकर ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मौत के घाट उतारा

0
885

लखनऊ – राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त नौकर ने अपने वृद्ध मालिक सेवानिवृत्त शिक्षक से मच्छरदानी लगाने को लेकर हुए विवाद में नौकर ने धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक मोबाइल मिला जो कि नौकर का है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक पद से सेवानिवृत्त सुन्दर सिंह 65 मूसानगर गांव निवासी अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके घर पर पिछले 3 वर्षों से लल्लू यादव उनके यहां रहकर काम कर रहा था। बीती रात में मच्छरदानी लगाने को लेकर सुन्दर सिंह ने उसे डाट फटकार लगायी नौकर को उनकी डाट सुनकर लल्लू ने आपा खोकर देख लेने की धमकी दे डाली।

नौकर मानसिक विक्षिप्त है मृतक के परिजनों के अनुसार –

गुरुवार को सुबह जब सुन्दर का बेटा उन्हें जगाने पहंचा तो बिस्तर पर उनकी लाश पड़ी थी। उनके सिर और काने के पास कुदाल से हमले के निशान से खुन बह रहा था। नौकर लल्लू घर से फरार था। परिस्थिति साक्ष्य बता रहे है तड़के सोते समय ही लल्लू ने वृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों के मुताबिक लल्लू की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और उसने कुछ महीने पूर्व भी सुन्दर सिंह को देख लेने की धमकी दी थी। नौकर लल्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते घरवालों ने उसकी इस धमकी को नजर अंदाज कर दिया था।
मृतक के परिवार वालों को नौकर के मूल निवास का पता नहीं मृतक सुन्दर के परिवारीजनों ने पुलिस को हत्यारे नौकर का मूल पता बता पाने में अक्षम दिखे।

नौकर लल्लू ने खुद को इटौंजा का रहने वाला बताया था जबकि पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर जब छानबीन की तो वह सीतापुर के अटरिया का रहने वाला निकला। पुलिस नौकर के पिता और भाई से पूछताछ कर उसको गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleहमने कब देखी थी गौरैया, विश्व गौरैया दिवस 20 को
Next articleविश्व में 350 मिलियन लोग अवसाद से पीड़ित 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here