Advertisement
Home Events  शुभम सोती फाउंडेशन की ओर से यूपी 32 बुलेटियर्स की बाइक यात्रा...

 शुभम सोती फाउंडेशन की ओर से यूपी 32 बुलेटियर्स की बाइक यात्रा का शुभारंभ  

0
884

लखनऊ  – सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को हमेशा सतर्कता बरतने की जरूरत है। सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह यातायात संकेतों का पालन करे। वह चाहे पैदल चलने वाला व्यक्ति को हो या रिक्शा अन्य वाहन चलाने वाला। जब सड़क पर निकलने वाला हर व्यक्ति सजग रहेगा, तभी दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आयेगी। यह बात मंगलवार को फन मॉल के पास एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने कही।

सड़क सुरक्षा के लिये हमेशा रहना होगा सतर्क –

सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से काम करने वाली संस्था शुभम सोती फाउंडेशन की ओर से लखनऊ-रामेश्वरम-लखनऊ सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक यात्रा का शुभारंभ एएसपी ट्रैफिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां पर एएसपी हबीबुल हसन ने शुभम सोती फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि यूपी 32 बुलेटियर्स के युवा व संस्था ही सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। पुलिस तो सिर्फ वाहन चालकों को सड़क पर नियम पर न चलने पर चालान, जुर्माना करने या दंड देने का काम करती है, लेकिन ऐसे संगठन और युवा वर्ग ही आने वाली पीढ़ी और लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिये जागरूक करते हैं। उनका यह कार्य ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकता है।

फाउंडेशन के प्रमुख आशुतोष सोती ने कहा कि भविष्य में अधिक प्रयासों के साथ उनकी संस्था कार्य करेगी। सड़क सुरक्षा के प्रति यदि सभी लोग जागरूक होंगे तो दुर्घटनायें कम होंगी। इससे देश में युवा प्रतिभा की हानि नहीं होगी। सड़क पर चलने के लिये पैदल, साइकिल, रिक् शा, दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहन चलाने वाले सभी लोगों का अपना दायित्व होता है। यदि खुद संभलकर चलेंगे तो दूसरा व्यक्ति गलत भी होगा तो हम खुद का बचाव काफी हद तक कर सकेंगे। इसके लिये सबसे जरूरी है कि तेज रफ्तार में वाहन को कभी न चलायें। तेज रफ्तार होने पर वाहन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है, जिससे की दुर्घटना होती है।

आशुतोष सोती ने बताया कि फाउंडेशन के प्रयास से यूपी 32 बुलेटियर्स ग्रुप के चार युवा छह राज्यों से होकर 30 मार्च तक लखनऊ लौटेंगे। इन युवाओं में अतुल मिश्र, आदित्य सिंह, रिषभ शंखधर व फरीद खान हैं। यह युवा विभिन्न राज्यों के कई जिलों में रूक-रूककर लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलायेंगे। उन्हें शपथ दिलायेंगे कि वह सड़क पर सुरक्षित रहने के लिये यातायात नियमों का पालन करें।

यह है रूट प्लॉन –

आशुतोष सोती ने बताया कि यह युवा लखनऊ से नागपुर, हैदराबाद, बंगलौर, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, केरला, गोवा, मुंबई से इंदौर होते हुए झांसी से 30 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। 15 मार्च को लखनऊ से नागपुर 925 किलोमीटर, 16 मार्च को नागपुर से हैदराबाद 501 किमी., 17 मार्च को हैदरबाद से बंगलोर 569 किमी., 18 मार्च को बंगलोर से पलक्कड़ 411 किमी., 19 मार्च को पलक्कड़ से मुन्नार 160 किमाी. जायेंगे। फिर 20 मार्च को मुन्नार में बाइकर्स ग्रुप के सदस्य रूककर आराम करेंगे। उसके बाद 21 मार्च को मुन्नार से रामेश्वरम तक 321 किमी., 22 मार्च को रामेश्वर से कन्याकुमारी 350 किमी., 23 मार्च को कन्याकुमारी से एलेप्पी 248 किलो., 24 मार्च को एलेप्पी से मंगलोर 468 किमी., 25 मार्च को मंगलोर से गोवा 375 किमी. जायेंगे। 26 मार्च को गोवा में आराम करेंगे। उसके बाद 27 मार्च को गोवा से मुंबई तक 570 किमी., 28 मार्च को मुंबई से इंदौर तक 584 किमी., 29 मार्च को इंदौर से झांसी 531 किमी., 30 मार्च को झांसी से लखनऊ 316 किमी. तक आयेंगे।

यह दिलायी जायेगी शपथ  –

रास्ते भर यूपी 32 बुलेटियर्स के युवा लोगों को शुभम सोती सड़क सुरक्षा शपथ दिलायेंगे। यह है शपथ- हम सदैव यातायात नियमों का अनुपालन करेंगे। हम दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करेंगे। हम 18 वर्ष से कम आयु होने पर एवं ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर वाहन नहीं चलायेंगे। हम चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे एवं अन्य को भी प्रेरित करेंगे। नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलायेंगे। हम दोपहिया वाहन से कोई स्टंट नहीं करेंगे। गाड़ी चलाते समय हम पैदल व साइकिल से चलने वाले व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखेंगे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleरंग लगाने को लेकर दो समुदाय में पथराव एक समुदाय के लोग घायल
Next articleसडक हादसे में पिता-पुत्री समेत दस की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here