Advertisement
Home Crime अवैध शराब का जखीरा बरामद

अवैध शराब का जखीरा बरामद

0
1670

लखनऊ। राजधानी की एसटीएफ, थाना ठाकुरगंज और थाना सआदतगंज की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के तस्करों को गिर तार किया है। पुलिस को आरोपियों से मिले ट्रक में सैकड़ों पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध शराब लाकर राजधानी में सप्लाई करते थे। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

एसटीएफ को मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। मंगलवार की देर रात एसटीएफ, ठाकुरगंज और सआदतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करों की गिर तारी के लिए रिंग रोड चैकी के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। देर रात मौके पर अवैध शराब से लदी ट्रक मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर ट्रक रूकवा ली और उसमें सवार चालक शामली दरबार खुर्द निवासी मोहसिन और परिचालक बिहार बेगूसराय सुमौनी निवासी नट्टू को दबोच लिया। ट्रक की जामा-तलाशी के दौरान पुलिस ने 631 पेटी नाजायज शराब बरामद हुई है।

चालक की निशानदेही पर अवैध शराब के तस्कर सुप्पा बाजारखाला निवासी राजेन्द्र गुप्ता और इन्दिरानगर सेक्टर 22 निवासी वीरेन्द्र कुमार को गिर तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अन्य जनपदों से अवैध शराब मंगवाकर राजधानी में सप्लाई करते हैं। आरोपियों से अन्य जानकारियां हासिल कर पुलिस ने उन्हें जेल रवाना किया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleजम्मू में बीएसएफ के जवानों के साथ कंगना ने बिताया दिन
Next articleसरकारी अस्पतालों में एण्टीरैबीज का संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here