Advertisement
Home Medical News 70 प्रकार की बीमारी फैला सकते है चूहे

70 प्रकार की बीमारी फैला सकते है चूहे

0
1254

न्यूज। चूहे केवल तरह-तरह की बीमारी फैलाकर ही लोगोें को भारी नुकसान नहीं पहुँचाते हैं, बल्कि वे सालाना इतने अनाज का नुकसान करते हैं जिससे विश्व की आधी आबादी का पेट भरा जा सकता है। अगर राष्ट्रीय आँकड़ों को देखा जाए तो चूहे देश में खेतों में खड़ी फसलों को पाँच से 15 प्रतिशत तक हानि पहुँचाते हैं। चूहे से खाद्यान्नों का अनुमानित हानि सालाना 24 लाख टन से 26 लाख टन है। एक अनुमान के अनुसार, देश में करीब 240 करोड़ चूहे हैं और छह चूहे रोजाना एक आदमी का खाना खा जाते हैं। पान्से कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार भंडारण में लगभग 2.5 प्रतिशत नुकसान चूहों के कारण होता है। चूहे रोजाना अपने शरीर के वजन का लगभग आठ से पन्द्रह प्रतिशत खाद्यान्न खा जाते हैं।

चूहों से कृषि को होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए केन्द्रीय शुष्क क्षेा अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के तहत अखिल भारतीय कृन्तक (रोडेंट) नियंाण अनुसंधान की समन्वित परियोजना चल रही है जिसमें चूहों ने निपटने के लिए वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कृन्तक नियंाण नेटवर्क से जुड़े शोध के अनुसार चूहों में असीमित प्रजनन क्षमता होती है। एक जोड़ा चूहा एक वर्ष में 800 से 1200 तक चूहों को जन्म देता है। मरुस्थलीय क्षेाों में पाया जाने वाला जरबिल चूहा एक साल तक बिना पानी के जीवित रह सकता है। चूहा तीन से सात दिन तक पानी और भोजन के बिना रह सकता है। पिछले वर्ष जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल रोडेंट बायलॉजी एंड मैनेजमेंट सम्मेलन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर दिन लगभग 40 लाख चूहे जन्म लेते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार चूहे में छेनी के आकार की एक जोड़ी कुतरने वाली दांत होते हैं जिसे इंसाइजर कहा जाता है।

ये दांत प्रतिदिन 0.4 मिलीमीटर की दर से बढते रहते हैं। इस प्रकार ये एक साल में 12 से 15 सेन्टीमीटर बढ सकते हैंं। इस कारण चूहे हमेशा अपने दांतों की घिसाई करते रहते हैं। चूहे यदि ऐसा नहीं करें तो ये दांत बढकर उसके मस्तिष्क या मुंह को छेद सकते हैं इसलिए वे कठोर से कठोर वस्तु पर अपना दांत घिसते हैं। हमारे देश में चूहों की मुख्य रुप से तीन प्रजातियां हैं जिनमें घरों में रहने वाले , खतों में रहने वाले तथा घरों और खेतों में रहने वाले शामिल हैं। ये बहुत चालाक और शंकालू स्वाभाव के जीव हैं। चूहे आम तौर पर रात में भोजन करते हैं। उनके परिवार में किसी सदस्य की मौत होती है तो वे चिन्तित हो जाते हैं। चूहे अपना मल – मूा भी खाते हैं। वे 15 से 25 मिलीलीटर मूा त्यागते हैं।

चूहे पांच सप्ताह से दो माह के दौरान प्रजनन योज्ञ हो जाते हैं। चूहिया एक बार में दो से दस बारह बच्चों को जन्म दे सकती है। वर्ष 2003 में आस्ट्रेलिया में चूहों पर आयोजित एक सम्मेलन में विशेषज्ञों का मानना था कि चूहे 70 प्रकार की बीमारी फैला सकते हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article40 के बाद विटामिन डी, बी12 की जांच जरुरी
Next articleइस वायरस से चार हाथियों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here