लोकबंधु अस्पताल में गंभीर 49 मरीजों को भर्ती का इंतजार

0
651

 

 

 

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र स्थित लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से गंभीर हो रहे है। यहां पर वर्तमान में लगभग 49 से अधिक लेवल 3 ग्रेड के मरीज भर्ती हैं। यह मरीज लेवल 3 ग्रेड अस्पतालों में शिफ्ट नहीं हो सके है। इन भर्ती मरीजों में कई पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लेवल 3 में मरीजों को भेजने की कोशिश की जा रही है।
लोकबंधु अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों में केवल लेवल 2ग्रेड के मरीज भर्ती होते है। लेकिन यहां पर भर्ती होने के बाद लगभग लेवल 3 ग्रेड के 49 मरीज हो गये है। बताया जाता है कि इनमें काफी संख्या में मरीज लेवल 2 ग्रेड में आए थे, मगर बिगडती हालत के कारण तीन से चार दिन बाद ही वह लेवल 3 ग्रेड में पहुंच चुके है। ऐसे में लेवल 3 ग्रेड के अस्पताल में जगह फुल होने के कारण यह मरीज शिफ्ट नहीं हो पा रहे है। लेवल 3 ग्रेड के अस्पताल का कहना है कि वह खुद ओवल लोड हो चुके है। ऐसे में लोक बंधु अस्पताल के डॉक्टर किसी तरह लेवल 3 ग्रेड के मरीजों का इलाज करते हुए किसी तरह उनकी जान बचाने में जुटे हैं। अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमिता का कहना है कि भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीज लेवल 2 में आने वाले मरीज तेजी तबियत बिगड़ने के कारण लेवल 3 ग्रेड में कुछ ही दिन में पहुंच जा रहे है। ऐसे में उन्हें लेवल 3 अस्पताल में भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा चुकी है। बताते चले कि लेवल 2 ग्रेड में मरीजों को आईसीयू की आवश्यकता होती है। परन्तु लेवल 3 ग्रेड के मरीज को वेंटिलेटर की आवश्यकता हो जाती है। उसे जीवनरक्षक उपकरण के सहारे ही इलाज किया जाता है।

Previous articleशहर -ए- लखनऊ 5551 कोरोना संक्रमित, 22 की मौत
Next articleतीगुने कीमत में बिक रहे आक्सीजन सिलेंडर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here