Advertisement
Home Medical News तीन फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

तीन फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

0
1042

न्यूज। झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई करना आवश्यक होता जा रहा है। गुजरात में राजकोट शहर में अलग-अलग जगहों से तीन फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि यूनीवर्सिटी क्षेा में गुरूवार सुबह मनहरपुर गांव-1 में रामजी मंदिर के निकट एक मकान पर छापा मारकर वहां बिना मेडिकल डिग्री और सर्टिफिकेट के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे राजकोट निवासी प्रकाश व्यास (47) को गिरफ्तार कर लिया। वह बीमार लोगों की जांच करके उन्हें एलोपैथी दवाईयां और इंजेक्शन देकर इलाज करता था।

इसी तरह पुलिस ने कुवाडवा रोड क्षेा में एक सूचना के आधार पर नवागाम सोसायटी के निकट दिया क्लिनिक पर बुधवार रात छापा मारा। जहां नवागाम सोसायटी की शेरी-3 निवासी विजयभाई जोटांगीया (35) मेडिकल की डिग्री और सर्टिफिकेट के बिना बीमार लोगों को एलोपैथी दवाईयां और इंजेक्शन से इलाज करता था। उसे कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

कुवाडवा रोड पुलिस ने ही आणंदपर बाधी चोरा के पास एक मकान में कल देर रात छापा मारा। जहां कोठारिया गांव निवासी लालजीभाई पौहाण (23) बिना मेडिकल डिग्री और सर्टिफिकेट के मेडिकल प्रैक्टिस करता था और बीमार लोगों को एलोपैथी दवाईयां और इंजेक्शन देता था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleशहीद हुए वानी को सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार
Next articleकेजीएमयू के डेंटल यूनिट के डॉ शदाब मोहम्मद को पद्म श्री अवॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here