Advertisement
Home Medical News गांवों में भी रक्तदान के लिए करें जागरूक: मंत्री स्वतंत्र देव

गांवों में भी रक्तदान के लिए करें जागरूक: मंत्री स्वतंत्र देव

0
445

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्तमान में जितना भी रक्त एकत्र हो रहा है, उसमें लगभग 54 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान है। इसे आैर बढ़ाने की आवश्यकता है। स्वतंत्र देव सिंह डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसमें समाज के सभी वर्ग व समूह को जुड़ने की जरूरत है। ताकि जरूरतमंद मरीजों की जीवन को बचाया जा सके। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगा कर लोगों को जागरुक किया जाए। युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए।
संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने खुद रक्तदान करके डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मियों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने कहाकि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अस्पताल के सभी कर्मचारियों को रक्तदान करना चाहिए। इससे लोग प्रेरित होंगे। इस मौके पर ब्लड बैंक के डॉ. वीके शर्मा, डॉ. सुब्रात चन्द्रा, प्रवक्ता डॉ. एपी जैन समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

उधर चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आयोजित चिकित्सा अधीक्षक डा. देवाशीष शुक्ला ने कहा कि कैंसर मरीजों को बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। कैंसर मरीजों के इलाज में खून की कमी बाधा न बने इसके लिए सभी को सहयोग करने की जरूरत है। सभी लोग समय-समय पर रक्तदान करें। इसमें युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

रक्तदाता दिवस पर संस्थान में रक्तदान पर सेमिनार व शिविर लगाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने कहा कि कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी देने की जरूरत पड़ती है। बहुत से मरीजों का ऑपरेशन भी करना पड़ता है। युवा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करें। ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. अंजू दुबे ने कहाकि खून का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लिहाजा नेक काम में सहयोग करें। खुद रक्तदान करें दूसरों को प्रेरित भी करें। अपने या परिवारीजनों के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रक्तदान कर सकते हैं। विभाग के डॉ. ब्राजेश कुमार यादव ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 26 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के ब्लड बैंक का 24 घंटे संचालन किया जा रहा है। इससे कैंसर मरीजों को काफी राहत मिली है।

Previous articleकैंसर मरीजों के लिए रक्तदान में करें मदद: डा. देवाशीष
Next articleट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वालों से कराये रक्तदान : राज्यपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here