युवा महोत्सव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0
569

लखनऊ। जनवरी में होने वाले युवा महोत्सव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ ने सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। खास कर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास के सभी निजी अस्पतालों में चार-चार बिस्तर रिजर्व रखने का निर्देश दिया है।

बताते चले कि युवा महोत्सव गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा, जो 12 से 16 जनवरी तक चलेगा। आयोजन शेड¬ूल के मुताबिक कार्यक्रम का शुभारंभ इकाना स्टेडियम में किया जाएगा, शेष अन्य पूरे कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान संपन्न होंगे। महोत्सव में देश भर से करीब आठ से दस हजार प्रतिभागी शामिल होने की उम्मीद है। इसको लेकर शहर के प्रमुख बाजारों व पर्यटन स्थलों के अलावा भी काफी भीड़- भाड़ की स्थिति होगी।

इसलिए सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने युवा महोत्सव को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। इमरजेंसी सिस्टम को अलर्ट रखना का निर्देश है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास के सभी प्राइवेट अस्पतालों को पत्र भेज चार-चार बिस्तर आरक्षित करने का निर्देश भेज दिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसर्जरी के लिए यह करना पड़ा, जांच नहीं हो रही
Next article3 दिन 1000 गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here