योग से व्यक्ति व स्वास्थ्य दोनों का विकास : डा. सूर्यकांत

0
687

लखनऊ । राजधानी के रिवर बैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन परिसर में पहली बार अंतराष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी लखनऊ आईएमए के अध्यक्ष डा. सूर्यकांन्त ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि योग से व्यक्ति विकास के पथ पर अग्रसर होता है, साथ ही गैर संचारी रोगों में योग औषधि का काम करता है। लेकिन योग सदैव प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।

नहीं तो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली के चलते डायबिटीज, डाईपरटेंशन, हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और श्वास के रोगी बढ़ रहे हैं, इसका प्रमुख कारण अव्यस्थित जीवनशैली, मोटापा, मानसिक तनाव, फास्ट फूड का प्रचलन और शारीरिक निष्क्रियता है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डा. जेडी रावत ने बताया कि 21 जून को योग शिविर सुबह 6 से 8 बजे तक लगाया जाएगा, इसमें लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाना है।

उन्होंने बताया कि 21 जून को शहर के प्रमुख पार्कों में योग शिविर लगेंगे। इन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर ने चिकित्सकों के साथ एम्बुलेंस तैनात कराएगा, इनमें गोमतीनगर स्थित डा. राम मनोहर लेहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, ग्रीन पार्क, इंदिरानगर में स्वर्ण जयंती पार्क, अरबिन्दो पार्क, जानकीपुरम में अर्जुन पार्क, निरालानगर में शास्त्री पार्क, सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शनी केशवनगर पार्क, मण्डी के सामने पार्क, अलीगंज में गुलाब वाटिका, संगम चौराहा पर योग शिविर लगाए जाएंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहोटल में लगी आग से बचाने में एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका
Next articleएसजीपीजीआई में मांगों को लेकर नर्सो का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here