लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ डाक्टर को तीन रिसर्च स्कालरों ने उनके चैम्बर में जम कर पीटा। डाक्टर ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी आैर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। डाक्टर का आरोप है कि तीनों स्कालर फर्जी हस्ताक्षर कर गड़बड़ी कर रहे थे, जिसको उन्होंने पकड़ लिया आैर कार्रवाई शुरू कर दी थी। केजीएमयू प्राक्टर डा. आर एएस कुशवाहा ने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट करा दी गयी है, हालांकि मारपीट के बाद तीनो फरार है। इस लिए पकड़े जाने के बाद ही कार्रवाई होगी।
केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब वहां पर डाक्टर प्रमोद कुमार के चैम्बर से मारपीट की आवाजों के साथ चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। बाहर आ जा रहे लोग पल भर के लिए समझ ही नहीं पाये कि अंदर मारपीट हो रही है आैर डाक्टर को पीटा जा रहा है। डाक्टर ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो बाहर से लोग पहुंचे तो उन्हें मार रहे लोग भाग निकले। मारपीट की घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। डाक्टर ने तत्काल केजीएमयू अधिकारियों को सूचित करने के बाद चौक कोतवाली जाकर तीनों स्कालर राजा द्विवेदी, सुभाष द्विवेदी, हिमांशु तिवारी पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
उनका आरोप है कि मारपीट में उन तीनों के साथ बाहर के अराजक तत्व शामिल थे। लोगों के पहुंचने पर सभी लोग भाग निकले। प्राक्टर डा. आर ए एस कुशवाहा का कहना है कि तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद की गयी आैर तीनो रिसर्च स्कालर के पते व अन्य जानकारियां निकालने के निर्देश नेत्र रोग विभाग को दे दिये गये है। फरार स्कालरों को पुलिस तो पकड़ेगे ही साथ ही उन पर केजीएमयू अपने स्तर से कार्रवाई करेंगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











