यहां मौत पर बवाल

0
633
Photo Source: www.q8india.com

लखनऊ । मोहनलालगंज स्थित सन्त अन्ना अस्पताल में शनिवार को डाक्टर व नर्स की लापरवाही से डिलीवरी के दौरान जन्मे नवजात बच्चे की मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनो ने डाक्टर व नर्सो पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हगांमा मचाया। मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराया। मौत का कारण जानने के लिये नवजात के शव को पीएम के लिये भेजा गया है।

मोहनलालगंज के मऊ निवासी बाबू रावत ने बताया पत्नी संगीता (23वर्ष) को प्रसव पीङा होने पर बीते शुक्रवार की दोपहर कस्बे के सन्त अन्ना अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां मौजूद महिला डाक्टर ने पेट में बच्चे के उल्टा होने के चलते शनिवार को दोपहर बड़ा आपरेशन करने की बात कहकर बीस हजार रूपये खर्च बताया, जिसके बाद तीन हजार जमाकर अन्य पैसो की व्यवस्था में लग गये।शनिवार की दोपहर बारह बजे के करीब पत्नी को महिला डाक्टर व नर्से डिलीवरी रूम में लेकर गयी ओर दो घन्टे बाद बाहर आकार बताया जन्मे बच्चे की मौत हो गयी है। जब बच्चे का शव लेकर देखा गया तो उसके सर व कान व गर्दन के नीचे घाव बने हुये थे ओर डाक्टर व नर्सो ने आपरेशन करने की बजाय नार्मल डिलिवरी करायी, जिसमें बरती गयी लापरवाही से बच्चे को नुकिले औजार लगाने से मौत हो गयी।

जिसके बाद मौके पर इकट्ठा हुये परिजन अस्पताल गेट पर हगांमा करते हुये कार्यवाही की माँग करने लगे ओर सौ नम्बर पर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची सौ नम्बर पुलिस के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुये। पीड़ित पिता बाबू ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुँचकर डाक्टर व नर्सो पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की।इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया तहरीर मिली है जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी । वही मौत का कारण जानने के लिये नवजात के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।

सन्त अन्ना अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डा.इम्मानुबेल का कहना है कि लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप गलत है। आपरेशन करना था ,लेकिन शनिवार को गर्भवती संगीता का बच्चा पेट के निचले हिस्से में आ जाने के चलते नर्मल डिलवरी कराते समय नवजात का सर आगे आ गया था, जिसके चलते बच्चे को फ्रोसेज कर बाहर निकला गया था। जिसके बाद बच्चे को साँस लेने में दिक्कत हो रही थी, इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गयी थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभ्रष्टाचार सफाया करने के लिए यह अचूक हथियार
Next articleयहां सर्वर डाउन, मरीज बेहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here