यहाँ की पैथालॉजी का निरीक्षण

0
677

लखनऊ। केजीएमयू में शनिवार को एनएबीएल की दो सदसीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने पैथालॉजी की गुणवत्ता जांचने के लिए सैम्पल लेने की प्रक्रिया से लेकर जांच के तरीकों की जांच की। कुछ स्थानों पर मिली खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।

नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कैलीब्रेशन लेबोरेटरीज से मान्यता पाने के लिए केजीएमयू की पैथालॉजी प्रशासन ने पहले ही आवेदन कर दिया था। आवेदन के बाद एनएबीएल की टीम ने तीन माह पूर्व केजीएमयू का दौरा किया। पैथालॉजी की पड़ताल में टीम को कई खामियां नजर आयीं जिसके बाद टीम ने उनमें सुधार का सुझाव देते हुए कहा कि सुधार के बाद पुन: निरीक्षण होगा। यदि निरीक्षण में सभी बिन्दु दुरस्त पाए जाते हैं तभी प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकेगा।

इसी क्रम में शनिवार को एनएबीएल की दो सदस्यी टीम ने पैथालॉजी का दौरा किया। टीम ने फोर्टिस हॉस्पिटल नई दिल्ली की सीनियर क्लीनिकल कन्सलटेंट डॉ. नीलिमा वर्मा एवं मेदांता मेडिसिटी गुणगांव की टेक्निकल असिस्टेंट बायोकेमिस्ट्री डॉ. अदिति गुप्ता जिंदल शामिल थीं। उन्होंने केजीएमयू की पैथालॉजी टेक्नीशियन के साथ प्रो. वाहिद अली से मुलाकात कर पैथालॉजी में हो रहे कार्यों की जानकारी ली।

Previous articleविटामिन डी की कमी से हो सकता है यह
Next articleब्लड जांच में नार्मल रेंज में बदलाव की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here