यहां के रजिस्टार के हुआ चेस्ट पेन

0
739

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजेश कुमार राय को बृहस्पतिवार को अचानक चेस्ट पेन व जलन की शिकायत होने पर लॉरी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया। आनन-फानन में कार्डियक विशेषज्ञों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में एंजियोग्राफी की गयी।

विभाग के प्रमुख डा. वीएस नारायण ने बताया कि एंजियोग्राफी में कोई बॉल्केज नहीं मिला है। इसके बाद अन्य सामान्य जांचें भी गयी और जो कि जांच में सामान्य निकली। उनका कहना कि श्री राय को हार्ट से स बन्धित कोई समस्या नहीं है। देर शाम तक कुलसचिव को डिस्चार्ज कर दिया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलगातार पलक झपके तो हो सकती है यह बीमारी
Next articleलॉरी में दीवार गिरी, 3 मजदूर घायल एक गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here