यहां जांच में देरी का कारण पूछा तो दिया गया भगा

0
703

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अल्ट्रासाउण्ड कराने के लिए मरीजों को पूरे-पूरे दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी मरीजों की जांच नहीं हो पाती है आैर उन्हें भगा दिया जाता है। हरदोई निवासी राजेश सोमवार को अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउण्ड जांच कराने के लिए अल्ट्रासाउण्ड केंद्र पर पहुंचे। यहां पर जांच शुल्क 250 रूपये जमा करने के बाद में जांच कराने के लिए उन्हें14 नंबर का टोकन दिया गया था, पर लोग अंदर जांच कराने के लिए जाते रहे आैर पांच घंटे बीत जाने के बाद भी पत्नी का अल्ट्रासाउंड नही हो सका। करीब दो बजे राजेश अल्ट्रासाउण्ड केंद्र पर मौजूद गार्ड से देर होने का कारण जानने की कोशिश करने लगा।

गार्ड ने पहले तो झिड़क दिया। दोबारा पूछने पर भड़क गया और अंदर जाकर अल्ट्रासाउण्ड में मौजूद डाक्टर से राजेश की शिकायत कर दी। बस गुस्ताखी की सजा उसको मिली डाक्टर ने पर्चा वापस कर जांच करने से मना कर दिया। इस पर वह बीमारी की दुहाई देते हुए गिड़गिड़ाने लगा ,तो शांत बैठने का निर्देश दिया गया। परन्तु राजेश के मुताबिक अल्ट्रासाउण्ड जांच के लिए पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी उसके पत्नी की जांच नहीं हो पायी। वहां पर काफी लोग ऐसे थे जिनका पर्चा तो जमा कि या गया लेकिन जांच नहीं की गयी। लोगों का कहना था कि बिना पर्चा जमा किये लोगों की जांच की जाती है। टोकन लिए लोगों को बैठाये रखा जाता है अगर वह पूछते है तो उनसे अभद्रता की जाती है आैर पर्चा लौटा कर भगा दिया जाता है। इस बारे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार ने बताया कि विभाग प्रमुख से वार्ता करने अल्ट्रासाउंड की जांच को दुरुस्त किया जाएगा।

Previous articleडायबटीज में यह भी है जरुरी नियमित व्यायाम व योग भी जरुरी : विश्व डायबिटीज दिवस
Next articleलंदन की फेलोशिप अवार्ड से केजीएमयू के डा. राजेश वर्मा सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here