लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ज्यादातर विभागों के वार्डो में दलालों का रैकेट सक्रिय है। बताते है कि यह रैकेट सबसे ज्यादा ट्रामा सेंटर, शताब्दी अस्पताल में मरीजों के सम्पर्क में रहतो है, यहां दवा, इप्लांट , प्लास्टर सहित सर्जिकल उपकरण दिलाने का खेल 24 घंटे चलता रहता है। कमीशन सेट करके यह काम कर्मचारी करने में मदद करते है। यह सब मरीजों को छूट दिलाने के नाम पर दवा लाकर वार्डो में सप्लाई कर देते है। कुछ ऐसी ही शिकायत बृहस्पतिवार को पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में डाक्टरों ने पास शिकायत पहुंची। डॉक्टर ने संबंधित दलालों का फोन नंबर व हुलिया के आधार पर शिनाख्त के निर्देश दिए हैं। इस बावत स्टॉफ नर्स को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बाहरी व्यक्ति वार्डो में दवा या अन्य सामान नहीं बेच सकता है।
बताते चले कि केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग में लेंस की आपूर्ति दवा स्टोर में न होनेे से दलाल वहां आकर महंगे लेंस बेंचकर मरीजों को ठग रहे थे। इस मामले का पर्दाफाश होने बाद भी अफसरों ने लेंस की आपूर्ति दवा स्टोर पर कराई थी। बताते है कि अब दलाल कर्मचारियों से मिलकर सभी विभागों के वार्डो में दवा से लेकर सर्जिकल उपकरण की आपूर्ति करते घूम रहे है। इसे लेकर कई दफा शिकायत हुई मगर सुनवाई न हुई। कुछ अर्सा पहले ट्रामा सेंटर के क्रिटकल केयर यूनिट पांचवे तल के बाहर भी कुछ लोगों से सेंटर प्रशासन के अधिकारियों ने पूछताछ की थी।
बृहस्पतिवार को शताब्दी अस्पताल के क्रिटिकल केयर में भर्ती एक मरीज को दलाल एक मरीज को महीनें भर की दवा थमाकर रुपए वसूल लिए। स्टॉफ नर्स व वार्ड ब्वॉय ने इसकी शिकायत डॉ. वेद प्रकाश से की है। डॉ. वेद ने दलालों के नंबर व हुलिया के आधार पर उनकी शिनाख्त कराकर शताब्दी में आने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि केजीएमयू परिसर में कई जेनेरिक दवा के स्टोर उपलब्ध है। जहां पर सस्ती दरों पर मरीजों को दवाएं मिल रही है। दलाल मेडिसिन विभाग का गांधी वार्ड, सीवीटीएस विभाग, कार्डियक विभाग सहित कई अन्य विभाग है, जिनमें दलाल सक्रिय है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











