लखनऊ। चंकगंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में बृहस्पतिवार को रेडियोथेरेपी ब्लाक के बनने का शिलान्यास चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे। इस संस्थान को 18 दिसम्बर को भाभा एटॉमिक सेंटर से बंकर बनाने के लिए अप्रूवल मिल गया था। बताते चले कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया था। यहां पर गंभीर खामियां पायी थी। खास कर रेडियोथेरेपी विभाग में उपकरण के रेडियेशन से बचने के लिए बंकर नही बना था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया था।
अब इस संस्थान में रेडियोथेरेपी विभाग में लगने वाली मशीनों के लिए बंकर बनने का काम शुरू किया जाएगा। इस संस्थान की शुरुआत दिसम्बर 2016 में की गईं थी। अभी इस संस्थान में सिर्फ ओपीडी चल रही है। बृहस्पतिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन संस्थान के रेडिएशन ऑकोंलॉजी विभाग का शिलान्यास करेंगे।
केजीएमयू वीसी प्रो. एमएलबी.भट्ट ने बताया कि रेडियोथेरेपी का निर्माण करने से पहले उसका प्रारूप बार्क (भाभा एटॉमिक एंड रिसर्च सेंटर) से अप्रूव कराया जाता है। जिसके बाद ही इस ब्लाक के निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है। ऐसे में 18 दिसम्बर को भाभा एटॉमिक सेंटर ने बंकर बनाने को लेकर अप्रूवल दे दिया था। इससे अब रेडियोथेरेपी से होने वाली जांच और इलाज पर काम जल्द ही शुरू किया जा सकेगा। इसके बाद जल्द कैंसर के मरीजों को उपचार मिल सके।












