यहां बना लखनऊ का पहला सार्वजनिक सेल्फी पॉइंट

0
1719

लखनऊ। 1090 चौराहे पर लखनऊ का पहला लखनऊ नाम का सार्वजानिक ‘सेल्फी प्वाइंट’, बन गया है, इसका उद्घाटन महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। आमतौर पर गोमती नगर से गंज की ओर जाने वाले लोग 1090 चौराहा, गोमती पुल पर या रिवर फ्रंट पर सेल्फी लिया करते थे, लेकिन अब अधिकृत रूप से लखनऊ का पहला सेल्फी प्वाइंट बना दिया गया है।
महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा 1090 चौराहे पर लगाये गए सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ कर लखनऊ की सम्मानित जनता को समर्पित किया।इस दौरान लोगो ने वहाँ पर महापौर संग सेल्फी ली।

इस दौरान महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को लखनऊ से जोड़ने का उपक्रम यह सेल्फी प्वाइंट बनेगा, लखनऊ के विकास और ब्रांडिंग के लिए हम प्रयास कर रहे है।यह सेल्फी पॉइंट पर्यटकों के किये आकर्षण का केंद्र होगा, इसमे सहयोग प्रदान करने के लिए मैं एक्सिस बैंक को धन्यवाद देती हूं।

Previous articleनहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, आज 232 केस
Next articleक्षय रोगियों के खातों में योगी सरकार ने पहुंचाए 200 करोड़ रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here