यह है ट्रामा सेंटर प्रशासनिक फेरबदल

0
899

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में लम्बे समय बाद व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फ ेरबदल किया गया है। केजीएमयू प्रशासन ने ट्रामा सेंटर का प्रभारी डा. संदीप तिवारी को बनाया है,जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.यूबी मिश्रा के अलावा चिकित्सा अधीक्षक हड्डी विभाग के डा. संतोष कुमार को चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

केजीएमयू प्रवक्ता डा. नरसिंह वर्मा ने बताया कि ट्रामा सेंटर में व्यवस्था को मरीजों के हित में आैर बेहतर बनाने के लिए परिवर्तन किया गया है। सेंटर का प्रभारी डा. हैदर अब्बास को हटाकर अब डा. संदीप तिवारी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डा. तिवारी ट्रामा सर्जरी विभाग के प्रमुख भी है आैर इमरजेंसी चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर समझते है। डा. वर्मा ने बताया कि तीन सौ बिस्तर से ज्यादा होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी बनाया जाता सकता है।

इस क्रम में डा. यूबी मिश्रा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व आर्थोपैडिक विभाग के डा. संतोष कुमार को चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। बताते चले कि लम्बे समय से केजीएमयू प्रशासन ट्रामा सेंटर की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करना चाह रहा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की टीम नहीं बन पा रही थी।

Previous articleलाखों के प्रतिबंधित यह इंजेक्शन बरामद
Next articleबेस्ट होगा फर्स्ट ट्रीटमेंट: डा. संदीप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here