Advertisement
Home Medical News यह गोली खाकर आपके ब्लड डोनेशन से मरीज की जा सकती है...

यह गोली खाकर आपके ब्लड डोनेशन से मरीज की जा सकती है जान

0
827

लखनऊ। 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित होता है। इससे रक्तदाता को कोई प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग व ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान लोगों में भ्रम है कि चालीस वर्ष की उम्र के बाद रक्तदान नहीं करना चाहिए , परन्तु गाइड लाइन के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति 65 वर्ष तक रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे पहले ब्लड डोनर को किसी भी प्रकार की पेनकि लर दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि ब्लडडोनर ने दर्द निवारक दवा का सेवन किया है, तो रक्तदान करने से पहले इस बात की जानकारी ब्लडबैंक में तुरन्त देनी चाहिए।

डा. तूलिका ने कहना है कि लोगो को बहुत कम मालूम है कि दर्द निवारक दवा खाकर रक्तदान करने से प्लेटलेट्स की क्रियाशीलता समाप्त हो जाती है, जिससे जरूरमंद मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने पर रिजल्ट नहीं देता है,प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद भी न तो प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है और यदि मरीज में रक्तश्राव हो रहा हो तो वह भी बंद नहीं होता है। ऐसे में मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए रक्तदान करते समय काउंसर द्वारा पूंछे गये प्रश्नों का सही जवाब देना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान में युवा वर्ग आगे आ रहा है। शहर का मॉल्स में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने पर लगभग 40 यूनिट आ जाता है।

प्रो.तूलिका चंद्रा ने बताया कि रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता आये । इसके लिए रक्तदाता दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सुबह केजीएमयू से शुरू होकर शहीद स्मारक तक जायेगी। इसी प्रकार रक्तदाता को ए फेरिसिस का पंजीकरण कराये। इसमें जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट्स लेकर किसी मरीज की जान बचायी जा सकती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleगंभीर मरीजों के इलाज में लापरवाही न हो
Next articleदेश का पहला सरकारी पीडियाट्रिकआर्थोपैडिक्स विभाग यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here