एक्सरे व अल्ट्रासाउण्ड न होने से परेशान हुए मरीज

0
784

लखनऊ। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मंगलवार को दो घण्टे बिजली गुल होने के कारण एक्सरे व अल्ट्रासाउण्ड की जांच ठप हो गयी। इसके अतिरिक्त पर्चा भी मैनुअल बनाए गये। पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12:10 बजे तक दो घण्टे बिजली गुल रही है। यह संकट सिर्फ अस्पताल के कुछ हिस्से में रहा।

पता चला कि अस्पताल के भीतर केबिल फास्ट होने के कारण बिजली गुल हुई है। इसके चलते कई मरीज जांच कराने के लिए बलरामपुर अस्पातल पहुंच गए, जबकि अन्य मरीजों ने हंगामा किया। इसके चलते अस्पतल प्रशासन ने मरीजों को आश्वासन दिया कि सभी मरीजों की जांच की जाएगी। इसके कारण एक्सरे व अल्ट्रासाउण्ड की जांच अपराह्न चार बजे तक की गयी।

Previous articleबंद हास्पिटल चलता मिला, अब सील
Next articleडेंगू की चपेट में केजीएमयू के डॉक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here