वेतन काटने पर लोहिया संस्थान में हंगामा

0
1748

लखनऊ । गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कोराना में ड¬ूटी करने वाले कर्मचारियों व अन्य नर्सिंग स्टाफ को वेतन मिला, तो पता चला कि वह बिना कारण वेतन काट लिया गया है। वेतन काटने का कारण गैर हाजिर बताया तो हंगामा खड़ा हो गया। क्योंकि सभी रोस्टर के अनुसार ड¬ूटी की थी। इसके बाद निदेशक ने सभी को पूरा वेतन देने का निर्देश दे दिया है।

लोहिया संस्थान में चल रही गड़बड़ प्रशासनिक व्यवस्था का खामियाजा कोरोना में दिनरात ड¬ूटी करने वाले नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को उठाना पड़ा। नियमानुसार ड्यूटी करने केबाद भी उन्हें अनुपस्थिति बता कर वेतन काट लिया गया। जब इसका विरोध किया गया तो कारण स्पष्ट नहीं हो सका। निदेशक से विरोध करने गये कर्मचारियों व नर्सिंग स्टाफ की बात सुनकर पूरा वेतन देने के साथ ही गड़बड़ी की जांच कराने के निर्देश दे दिये गये है।

Previous articleबृहस्पतिवार से खुल जाएगें पीएचसी और सीएचसी
Next articleट्रामा सेंटर के होल्डिंग क्षेत्र में मारपीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here