विटामिन डी की कमी से हो सकता है यह

0
651

लखनऊ । शरीर में विटामिन डी सिर्फ हड्यिों को मजबूत ही नही करता है बल्कि शरीर में होने वाले कई रोगों से निजात दिलाने में यह विटामिन का महत्वपूर्ण होता है। काफी संख्या में डाक्टर कई बीमारियों का इलाज करते समय शरीर में विटामिन डी के स्तर को जरुर देखता है। यह जानकारी सम्मेलन के आयोजक सचिव प्रो. अब्बास अली मेंहदी ने शनिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा एसोसिएशन ऑफ क्लीनिककल बायोकेमिस्ट (एसीबीआईकान- 2017) के राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी। डा. अब्बास शनिवार को पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।

डा. अब्बास ने कहा कि शरीर के लिए विटामिन-डी की बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसका मुख्य स्त्रोत सूर्य की रोशनी होती है, लेकिन कम से कम रोजाना आधे घंटे सूर्य की रोशनी में बैठना चाहिए आैर दिन में ग्यारह से तीन बजे का समय महत्वपूर्ण होता है। शरीर में हाथ,पांव के साथ चेहरा खुला हुआ हो,जिससे पूरी तरह से सूर्य की किरणों का असर हो सके। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर किये गये शोध के आकड़ों के अनुसार अरब देशों में लोग धूप में कम से कम रहते है। वहीं कपड़े से पूरा शरीर ढका रहता है, जिससे वहां के लोगों में विटामिन-डी से होने वाले रोग ज्यादा पाये जाते हैं। यूपी में भी लोग विटामिन -डी की कमी से काफी संख्या में पीड़ित है। उन्होंने बताया कि किसी भी बीमारी के इलाज करते समय चिकित्सक इस बात का ध्यान रखें की कहीं मरीज को इस की कमी तो नहीं है।

Previous articleनर्सिंग छात्रों से इसके नाम पर वसूली !
Next articleयहाँ की पैथालॉजी का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here