लखनऊ । बाबरी ढांचा को ध्वस्त कर हिन्दुत्व की धर्म ध्वजा के परचम को बुलंद करने वाले महान कारसेवकों, धर्म रक्षा हेतु परम बलिदानी हिन्दू वीर सपूतों के स्मृति दिवस एवं हिन्दुत्ववादी शक्तियों की एतिहासिक विजय के गौरव के रूप में विश्व हिन्दू परिषद 06 दिसंबर को *शौर्य दिवस* की संज्ञा से हिन्दू समाज का जागरण करता है।
इसी क्रम में शनिवार को *विश्व हिन्दू परिषद*, लखनऊ पश्चिम द्वारा *”शौर्य दिवस”* के दिन सायं पांच बजे वृहद रूप से मशाल एवं भगवा यात्रा आयोजित की गई । उक्त यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री *कल्याण सिंह* की प्रतिमा ( निकट-नगर निगम) से लौह पुरुष *सरदार वल्लभ भाई पटेल* प्रतिमा ( अटल चौक ) तक पहुंच कर पूर्ण हुई।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप ने बलिदान हुए कारसेवकों को याद किया उन्हें नमन किया और कहा *रामो विग्रहवान् धर्म:।*
*राम धर्म के मूर्तिमन्त प्रतीक हैं। भारत की आत्मा हैं। अपना समाज श्रीराम के आदर्शों को अहर्निश अपने जीवन में जीने का प्रयत्न करता है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मन्दिर भारतीय समाज-मन की शाश्वत प्रेरणा है। इसके लिए हिन्दू समाज ने 492 वर्षों तक अनवरत संघर्ष किया है।
यात्रा में गुंजायमान हिन्दुत्व के गगनभेदी जयकारों से हिन्दू समाज नें अपेक्षाकृत नवीन ऊर्जा के संचार का अनुभव किया। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से *संगठित हिन्दू-सशक्त भारत*, *हिन्दुत्व जनजागरण* जैसे परम उद्देश्यों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हेतु एवं राष्ट्रवादी शक्तियों को निश्चित रूप से बल प्रदान हुआ।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, लखनऊ पश्चिम से जिला अध्यक्ष-सुभाष शर्मा , जिला कार्याध्यक्ष-अंकुश सूरी , जिला उपाध्यक्ष-मनोज मिश्रा , जिला मंत्री-पंकज तिवारी , जिला सहमंत्री-तरनजीत सिंह डंग, गणेश शंकर पवार-जिला प्रचार प्रसार प्रमुख,यादवेंद्र सिंह,दीपक साहू,जितेंद्र, मोहित,रीना, मटरू, नीरज ,वीरेंद्र अवस्थी , प्रेम यादव , ब्रजेश एवं सभी प्रखंडों से तथा स्थानीय जनमानस की उपस्थिति रही।












