केजीएमयू, आरएमएल व सिविल अस्पताल में लगेगी निशुल्क वैक्सीन
लखनऊ। आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन एक मार्च से शुरू हो रहा है। इसके पहले चरण में 45-60 साल की आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके लिए राजधानी के तीन चिकित्सा संस्थानों का चयन किया गया है। जहां पर 45-60 वर्ष के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि आम लोग पहली बार 250 रुपये का शुल्क देकर वैक्सीन लगवा सकते है। इसके लिए निजी संस्थान शेखर हॉस्पिटल चयन किया गया है। अन्य तीन सरकारी संस्थानों में वैक्सीनेशन निशुल्क कि या जाएगा।
फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ वर्कर के वैक्सीनेशन के बाद अब सोमवार से आम लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके लिए गाइड लाइन जारी चुक हैं। अब लोग खुद ही कोविन पोर्टल पर टीका लगवाने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वैक्सीनेशन की डेट मोबाइल पर मैसेज से भेज दी जाएगी। गाइडलाइन के अनुसार अगर निर्धारित ऐज ग्रुप के लोग यदि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो अपने डाक्टण का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए भी गाइडलाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक फार्मेट भी जारी कर दिया है, जिसे डाक्टर भर कर देगा।
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर का कहना है कि आम लोगों के वैक्सीनेशन के लिए लखनऊ में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल तीन चिकित्सा संस्थान शामिल है। जहां पर निशुल्क वैक्सीनेशन निर्धारित उम्र के लोगों को किया जाएगा। इसके अलावा निजी क्षेत्र के शेखर अस्पताल में सोमवार को कोविड वैक्सीन के चयन किया गया है। जहां पर 250 शुल्क देकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। यहां पर सौ लोगों का वैक्सीनेशन करने लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा केजीएमयू में 400, लोहिया में 300, सिविल में 100 वैक्सीनेशन होगा।
वैक्सीनेशन अभियान के प्रमुख अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एम के सिंह का क हना है कि शेखर अस्पताल में टीका लगवाने वाले हर लाभार्थी को वैक्सीन के लिए 250 रुपये शुल्क देने होंगे। इस शुल्क में 150 रुपये वैक्सीन के तथा 100 अस्पताल का सर्विस चार्ज निर्धारित किया गया है। टीके का 150 रुपये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के खाते में अस्पताल प्रशासन द्वारा जमा करने होंगे। डॉ. सिंह ने बताया शेखर अस्पताल प्रबंधन द्वारा 15,000 रुपये की धनरााशि जमा करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि अभी पहली बार पेड ट्रायल है, इसी कारण लाभार्थियों की संख्या कम है। अगली बार संख्या और बढ़ायी जाएगी। सरकार द्वारा अगली तारीखों की घोषणा जल्द होगी।