लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित जीपीओ पर मंगलवार दोपहर दंत चिकित्सकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह दंत चिकित्सक उत्तर प्रदेश डेंटल एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश डेंटल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉक्टर फैसल ने बताया की हम चिकित्सकों की सरकार से मांग है की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी को दंत चिकित्सकों ने अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












