लखनऊ । राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमित छह मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी सरकारी अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं। पिछले छह माह में कोरोना का संक्रमण शीर्ष पर है। शनिवार को 1041 नये मरीजों मंे संक्रमण की पुष्टि की गयी।
पीजीआई में कोरोना संक्रमण से विभिन्न विभागों में कार्यरत कई कर्मी संक्रमित हो गये हैं। यह हेल्थ वर्करों को कोरोना के दो डोज का टीकाकरण होने के बाद भी इन कर्मियों में कोरोना के संक्रमण से पीड़ित पाये जा रहे हैं। ऐसे में हेल्थ वर्करों में टीकाकरण को लेकर संशय पैदा हो रही है। राजधानी कोविड-19 के अस्पताल में 10 से 15 मरीज प्रतिदिन आने पर फिर उन कर्मियों की कोरोना के इलाज में ड्यूटी लगने से पहले कतराने लगे हैं। डाक्टर को रोस्टर के तहत फूड किचन तथा एचआरएफ से औषधि सहित पीपीई किट और डिसइंफेक्ट के कार्य में लगाया गया है।
इसके अलावा खानपान की जिम्मेदारी इम्यूनोलाजी की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंडोक्राइन सर्जरी के प्रो. गौरव अग्रवाल को ट्रांसपोर्ट के कार्य के लिए लगाया गया है। कोरोना में भर्ती मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी का प्रभार प्रो. ओपी संजीव को सौपी गयी हैं। कोरोना के बाडी की पैकिंग की जिम्मेदारी सफाई सुपरवाइजर को दी गई है। पीआरओ काउंटर पर कार्य करने के कर्मियों की ड्यूटी की जिम्मेदारी डा. आरपी सिंह को दी गई है। पेशेन्ट हेल्परों को भी कार्य पर लगाने की जिम्मेदारी इन्हीं को दी गई हैं। नर्सो को कार्य का भार नर्सेस की सुपरवाइजर को दिया गया है। इसके अलावा महिला गल्र्स डिग्री कॉलेज में चार, नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज में एक, आईटी कॉलेज में दो, नवयुग डिग्री कॉलेज और जयनारायण पीजी कॉलेज में 1- 1 शिक्षक को कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। सीएमएस चौक शाखा के कक्षा चार की शिक्षिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। एलपीएस वृंदावन योजना की एक शिक्षिका कोरोना की चपेट में आयी हैं। इसके अलावा मलिहाबाद में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया। सीएचसी अधीक्षक कोरोना पॉजीटिव पाये गये है। नगर पंचायत ने अस्पताल को सैनिटाइज करने के साथ अधीक्षक को 14 दिनों के लिये होम आइसोलेट हो गये। ग्रामीण क्षेत्र मे पूर्व मे 3 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये थे। जिन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. अवधेश कुमार भी शनिवार को कोरोना पॉजीटिव पाये गये, जबकि पूर्व मे इन्हें कोरोना वैक्सीन का टीका भी लग चुका है। टीका लगने के बावजूद भी यह कोरोना पॉजीटिव पाये गये। । शनिवार को चार लोगों को जांच में करोना संक्रमित पाये गये, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा आलमबाग 23, रायबरेली रोड 27, हजरतगंज 42, अलीगंज 35, तालकटोरा 31, चौक 52, हसनगंज 25, विकासनगर 22, जानकीपुरम 23, आशियाना 24, अमीनाबाद 24 आैर ठाकुरगंज 22 मरीजों मंे पुष्टि की गयी।












