स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए छात्र

0
34

← Back

Thank you for your response. ✨

[contact-field label="Name" type="name" required="true"/][conta
एबी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का सीएचसी चिनहट में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। एबी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गणेशपुर रहमानपुर, चिनहट द्वारा डी.फार्मा एवं बी.फार्मा के छात्र-छात्राओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट में एक दिवसीय प्रशिक्षण, परिचय एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली, अस्पताल प्रबंधन, रोगी देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था तथा चिकित्सा सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन इस्लामउद्दीन, डायरेक्टर तस्लीम इस्लाम, वाइस प्रिंसिपल आदित्य कुमार त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार, राजकुमार चौधरी एवं सहयोगी आकाश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक एवं प्रोफेशनल अनुभव प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है।

सीएचसी चिनहट के अधीक्षक डॉ. चंदन कुमार यादव एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए अस्पताल की विभिन्न सेवाओं से अवगत कराया। विद्यार्थियों को ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं, दवा वितरण केंद्र, महिला एवं पुरुष वार्ड, टीकाकरण कक्ष सहित अन्य विभागों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें मरीजों की देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, दवाओं के सुरक्षित उपयोग तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. चंदन कुमार यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि भविष्य में फार्मेसी के छात्र स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे, इसलिए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी समझना होगा.

कॉलेज के चेयरमैन इस्लामउद्दीन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। वहीं डायरेक्टर तस्लीम इस्लाम ने कहा कि अस्पताल प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदारी एवं सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वाइस प्रिंसिपल आदित्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं इंडस्ट्रियल विजिट छात्रों के ज्ञान और व्यवहारिक कौशल को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जो उनके भविष्य के करियर में उपयोगी सिद्ध होगा। अंत में कॉलेज परिवार ने सीएचसी चिनहट प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Previous articlekgmu: नहीं हो रही 25 दिन से हेपेटाइटिस वायरल लोड टेस्ट, किट खत्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here