लखनऊ । राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में शुक्रवार को वैक्सीनेशन अभियान को उत्सव की तरह शुरू कर दिया गया। इंदिरा नगर बाल महिला चिकित्सालय में वैक्सीन को गुब्बारा ,फूल माला से सजा कर स्वागत किया गया। इसी प्रकार अन्य अस्पतालों में सत्रों की संख्या बढ़ायी गयी है। सभी सेन्टरों पर पूर्वाह्न 10 से सायं 5 बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा, ताकि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लाभार्थियों की सूची अस्पतालों को भेज दी गयी आैर कमांड सेन्टर से लाभार्थियों को उनके मोबाइल पर संदेश भी भेजा गया है।
कोरोना टीकाकरण में कोविशील्ड-कोवैक्सीन दोनों प्रकार की शामिल की गयी हैं। बृहस्पतिवार को जनपदीय वैक्सीन स्टोरेज प्वाइंट से 20 कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन भेज दी गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जनपदीय वैक्सीन स्टोरेज सेंटर से 20 कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन भेजी गयी थी। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है। इन कोल्ड चेन प्वाइंट से शुक्रवार को सुबह आठ बजे से अस्पतालों में वैक्सीन पहुंची। कुल 35 अस्पतालों में होने वाले वैक्सीनेशन में 20 में कोल्ड चेन प्वाइंट सेंटर भी स्थित है। जिन कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन पहुंचायी गयी है।












