तुर्की से प्याज अब यहां मिलेगी

0
623

न्यूज। अब तुर्की की प्याज यहंा मिलने लगेगी। सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने प्याज की बढती कीमतों पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
यह एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिये दिया गया दूसरा ठेका है। कंपनी पहले ही मिरुा से 6,090 टन प्याज का आयात का आर्डर दे चुकी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूर्ति बढाने के उद्येश्य से सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं। प्याज निर्यात पर रोक लगायी जा चुकी है तथा थोक व खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडार की अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है।

सूत्रों के अनुसार, एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज मंगाने का करार किया है। इसके तहत अगले साल जनवरी से प्याज की खेप मिलने की शुरुआत की उम्मीद है। मिरुा से 6,090 टन प्याज इस महीने के दूसरे सप्ताह में मुंबई के जवाहर नेहरू पोर्ट टर्मिनल पर पहुंच सकता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडा. प्रियंका रेड्डी को जूनियर डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
Next articleएड्स मुक्त भारत के लिए भेदभावपूर्ण दूर करना होगा : डॉ़ हर्षवर्धन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here