लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्याल के ट्रामा सर्जरी विभाग ने आज विश्व आघात ( ट्रामा ) दिवस मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष ट्रामा सर्जरी विभाग के प्रो. संदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करने के अलावा रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम में कु लपति प्रो. एमएलबी भट्ट, , प्रो. जीपी सिंह, प्रोफेसर विनोद जैन, प्रो. आरके गर्ग, भी मौजूद थे ।
प्रो. तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समुदाय को आघात के पीछे विभिन्न बुनियादी कारणों और उन्हें रोकने के बारे में सिखाना है। ट्रामा का मतलब है शरीर में होने वाली कोई भी चोट है। सड़क दुर्घटनाओं, आग, जलन, गिरने, हिंसा के कृत्यों और महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कमजोर आबादी के खिलाफ अपराध जैसे कई कारणों से चोट लग सकती है। प्रो. तिवारी ने कहा कि सभी कारणों में, सड़क यातायात दुर्घटना (आरटीए) दुनिया भर में आघात का प्रमुख कारण है।
उन्होंने बताया कि दुनिया भर में चोटों से प्रत्येक वर्ष लगभग 5 मिलियन लोग मर जाते हैं। अकेले भारत में आंकड़ों के अनुसार घायल होने के कारण हर साल दस लाख लोग मारे जाते हैं और 20 मिलियन अस्पताल में भर्ती होते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, 2013 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1,37,000 लोग मारे गए थे। आघात के कारण बीमारी का बोझ खतरनाक दर से बढ़ रहा है। यह न केवल विकृति और मृत्यु दर को बढ़ाता है, बल्कि मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं में शामिल होने वाली युवा आबादी के कारण राष्ट्रीय उत्पादकता को भी प्रभावित करता है। इस अवसर पर कुलपति कार्यालय से कलाम सेंटर तक एक जागरूकता रैली निकाली गयी। इससे पहले ओपीडी के मरीजों को पैम्फलेट का वितरण, बोर्ड संदेश डाला गया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












