लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में न्यूरो के मरीजों को निजी अस्पताल भेजते हुए नान क्लीनिकल पीडी रेजीडेंट डाक्टर को पकड़ा गया है। इसके साथ ही एक कर्मचारी व निजी एम्बुलेंस चालक को भी पकड़ा गया है। केजीएमयू के चीफ प्राक्टर डा. आरएएस कुशवाहा ने मौके पर ही इन सभी को पकड़ कर चौक कोतवाही में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके अलावा रेजीडेंट डाक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है।
डा. कुशवाहा ने बताया कि उन्हें ट्रामा सेंटर से कुछ कर्मचारियों ने सूचना दी कि न्यूरो के मरीजों को निजी अस्पताल भेजा जा रहा है। इसमें एक रेजीडेंट डाक्टर व एक कर्मचारी शामिल है। सुबह के वक्त मौके पर पहुंचे डा. कुशवाहा ने शिकायत को सही पाया आैर रेजीडेंट डाक्टर व एक कर्मचारी के साथ ही निजी एम्बुलेंस के चालक को पकड़ लिया। इन सभी की सूचना चौक पुलिस को दे गयी है आैर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












