लखनऊ । ट्रामा सेन्टर में स्ट्रेचर का संकट खड़ा हो गया है। सर्जरी वार्ड में सबसे ज्यादा बिस्तरों का संकट होने पर कई मरीजों का उपचार स्ट्रेचर चल रहा है। पहले एक ट्रामा सेन्टर के मुख्य द्वार के पास एक व्यवस्था थी कि सिक्योरटी मनी जमा करके स्ट्रेचर प्राप्त करने की। इस व्यवस्था लोगों को स्ट्रेचर या व्हील चेयर की कमी नहीं होती थी। अस्पातल प्रशासन ने इसे लागू किया था लेकिन अग्निकांड के बाद सभी व्यवस्था ठप हो गयी हैं।
मरीज को पहुंचाने की जिम्मेदारी तीमारदारों की होती है। ऐसे स्ट्रेचर के मारमीट नौबत आ खड़ी होती है। बुधवार को दोहपर स्ट्रेचर के लिए तीमारदार आपस में भिड़ गए आैर एक-दूसरे की कालर पकड़ी। सुरक्षा गार्डांे ने मामला शांत कराया।












