Advertisement
Home Medical News ट्रामा सेंटर में बच्चे की मौत पर लापरवाही का आरोप

ट्रामा सेंटर में बच्चे की मौत पर लापरवाही का आरोप

0
822

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में शनिवार को एक बार फिर डाक्टर पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगा। आरोप था कि कैजुल्टी में बच्चे का इलाज कराने के लिए गये तो बच्चे को अंदर भर्ती करने के बाद माता- पिता को बाहर निकाल दिया। जब आधे घंटे बाद अंदर गये तो बच्चा मर चुका था। परिजनों का आरोप है कि जब इलाज कर रहे डाक्टर से अचानक मौत का कारण पूछा गया तो वह वहां से गायब हो गया। परिजनों ने हंगामा मचाया, लेकिन सुरक्षा गार्डो ने बाहर निकाल दिया।

मोहनलालगंज से निमोनिया की शिकायत पर परिजन नौ महीने के शिशु को लेकर केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। उनका कहना है कि कैजुल्टी में लेकर वह अपने शिशु को लेकर पहुंचे तो वहां पर शिशु को भर्ती कर लिया गया। लेकिन माता- पिता को बाहर निकाल दिया गया। जब माता को बच्चे के पास रूकने के लिए कहा गया तो तैनात डाक्टरों ने बाहर यह कर निकाल दिया कि अभी जांच कराना है आैर बच्चा परेशान करेगा। कुछ देर बाद अंदर आ जाइयेगा। परिजनों का आरोप है कि जब आधे घंटे बाद अंदर गये तो बच्चे की मौत हो चुकी थी।

इलाज कर रहा डाक्टर वहां से कुछ देर बाद गायब हो गया। रोते हुए माता-पिता ने अन्य डाक्टरों से पूछा कि हालत इतनी गंभीर नही थी आैर जब हालत बिगड़ी तो उन्हें बुलाया क्यों नहीं गया। इसका जबाव किसी भी डाक्टर के पास नही था। परिजनों ने कुछ देर जम कर हंगामा मचाया आैर ट्रामा सेंटर के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने गये तो कोई भी ट्रामा सेंटर में मौजूद नहीं था। सुरक्षा गार्डो ने समझा बुझा कर बाहर निकाल दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकेजीएमयू मेडिकोज को मिलेगी निशुल्क चिकित्सा
Next articleपीएम जारी करेंगे गुरू गोविंद सिंह जयंती पर स्मारक सिक्का

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here