ट्रामा सर्जरी के पहले कैम्प में 569 मरीज

1
655

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सर्जरी विभाग ने शनिवार को कटवारा में पहला फ्री हेल्थ शिविर का आयोजन किया। ट्रामा सर्जरी विभाग एवं रिसर्च प्रोफेशनल एसोसिएशन, आरआईटीएम के फार्मेसी के छात्रों ने सहयोग दिया। शिविर में योग शिक्षकों व फिजिशियन एसोसिएशन ने भी सहयोग दिया। शिविर में लगभग 569 मरीजों का इलाज किया गया।

ट्रामा सर्जरी विभाग ने प्रमुख डा. संदीप तिवारी ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों के मरीज आये। इनको प्राथमिक जांच के अलावा परामर्श भी दिया गया। शिविर में केजीएमयू के डा. सिद्धार्थ, डा. अनीता, डा. सतपाल, डा. देवेन्द्र आदि मौजूद थे। डा. संदीप ने बताया कि शिविर में होम्योपैथी के डा. नीरज, यूनानी के डा. अनीस, नेचुरोपैथी से अमरजीत, डा. नीलेश सहित अन्य डाक्टर भी मौजूद थे। शिविर की लोगों ने काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिविर में सभी प्रकार की विधा के डाक्टर मौजूद थे। शिविर में योग सत्र का भी आयोजन किया गया।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleओरल कैंसर से सम्हलों नहीं तो होगा यह….
Next articleकैंसर के प्रति जागरूकता जरूरी

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here