न्यूज। विज्ञान लगातार बीमारी को समय से पता करने के लिए शोधकर्ता आ रहा है और इसमें सफलता भी मिल रही है। अब ऐसी ही एक नई खोज से टॉयलेट में लगे कैमरे से आंत के कैंसर का पता लगाया जा सकता है। लंबे शोध के बाद वैज्ञानिकों ने सिक्के से भी छोटा कैमरा विकसित किया है ,जो मल को स्कैन करेगा और बीमारियों के बारे में आपको तत्काल अलर्ट कर देगा। इस कैमरे की खास बात यह है कि आपके मल में खून की बूंदें मिलने पर आपको अलर्ट कर देगा। बताते चलें मल में ब्लड मिलना आंत के कैंसर का एक लक्षण है। इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि यह 90% तक सटीक परिणाम देता है।
खास बात यह है कि यह कैमरा मोबाइल ऐप के जरिए कनेक्ट रहता है। मल की स्कैनिंग के दौरान कैंसर का लक्षण मिलने पर कैमरा मिनटों में आपको जानकारी देगा। आप इसकी रिपोर्ट डॉक्टर से शेयर की जा सकेगी। डॉक्टर जांच के बाद अगर लक्षण की पुष्टि होती है तो कोलोनोस्कोपी की जा सकेगी और समय रहते कैंसर को अगली स्टेज में पहुंचने से रोका जा सकेगा।
बताते चलें आंकड़े बताते हैं कि 50 उम्र पार होने वाले हर 20 में से एक इंसान में आंत का कैंसर आ सकता है।
ब्रिटेन के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि हर साल ब्रिटेन में आंत के कैंसर से 16 हजार मौतें होती हैं। 50 साल की उम्र के पड़ाव पर हर 20 में से एक इंसान को आंत का कैंसर होता है।
इस नई डिवाइस के कैमरे को टॉयलेट सीट में फिट किया जाता है, इसकी मदद से स्कैनिंग होती है।
अगर जांच करनी है तो टॉयलेट करने से पहले स्मार्टफोन में इस कैमरे से जुड़ी ऐप को खोलना होगा।
यह ऑटोमेटिकली कैमरे से कनेक्ट हो जाएगी। अब कैमरा ऑप्टिकल इमेजिंग के जरिए मल को स्कैन करेगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार कैमरे से निकलने वाली वेवलेंथ लाइट से मल में मौजूद ब्लड की जांच होते ही जांच कुछ ही मिनटों में ऐप पर रिपोर्ट आ जाएगी।
क्या है बड़ी आंत का कैंसर
इसे बॉवेल कैंसर भी कहते हैं। फेफड़े के कैंसर के बाद सबसे ज्यादा लोग इसी से मरते हैं। अक्सर कब्ज या दस्त रहता है या मल से खून आता है तो ये आंत के कैंसर का इशारा है। बिना किसी वजह के वजन घटना, पेट में अक्सर दर्द या ऐंठन रहना भी कैंसर का इशारा है।