Today 24 Corona संक्रमित शहर में

0
494

 

 

 

लखनऊ । कोरोना का संक्रमण दिन पर दिन बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है। बुधवार को 24 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये हैं। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है। फोन पर सेहत संबंधी जानकारी ली जा रही है। मरीजों को दवाएं भी दी जा रही है। सीएमओ कंट्रोल रूम भी एक्टिव हो गया है।

 

 

 

संक्रमित 24 मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज अलीगंज में छह, सिल्वर जुबली क्षेत्र में पांच आैर चिनहट व एनके रोड क्षेत्र में चार-चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी। इसी प्रकार इन्दिरानगर आैर रेडक्रास क्षेत्र में दो-दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी। आलमबाग क्षेत्र में एक मरीज चपेट में आया। हालांकि कोरोना को मात देने वाले आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कुल मिलाकर अभी कोविड एक्टिव केसों की संख्या-86 है। डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण के मुताबिक संक्रमितों की पहचान के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के लिए कहा गया है।

Previous article134 वर्ष का हो गया डफरिन अस्पताल यानी गोलागंज हास्पिटल
Next articleToday…कोरोना संक्रमित 35, इंदिरा नगर ,अलीगंज में सबसे ज्यादा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here