.
लखनऊ। राजधानी में कोरोना का संक्रमण दिन पर दिन बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को राजधानी में कोरोना संक्रमण के 35 मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदिरा नगर और अलीगंज क्षेत्र में कोरोना पाज़िटिव है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है। बुधवार को 24 लोग कोरोना की चपेट में आ गए थे। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये हैं। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है। फोन पर सेहत संबंधी जानकारी ली जा रही है। मरीजों को दवाएं भी दी जा रही है। सीएमओ कंट्रोल रूम भी एक्टिव हो गया है।
संक्रमित 35 मरीजों में इंदिरा नगर और अलीगंज के बाद सिल्वर जुबली क्षेत्र में चार आलमबाग में चार सरोजिनी नगर में चार आैर चिनहट दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी।
इसी प्रकार रेडक्रास क्षेत्र में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी। ऐशबाग क्षेत्र में एक मरीज चपेट में आया। हालांकि कोरोना को मात देने वाले मरीजों को डिस्चार्ज हो रहे है। कुल मिलाकर अभी कोविड एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक संक्रमितों की पहचान के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के लिए कहा गया है।












