…तो इस कारण क्वीन मेरी व अन्य विभागों में मचा हंगामा

0
813

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय सोमवार को सुबह सर्वर खराब होने से मरीज परेशान हो गये। न्यू ओपीडी, डेंटल, ट्रामा सेंटर सहित अन्य अन्य विभागों में सर्वर खराब होने मरीज लम्बी लाइन लगाये रहे। क्वीन मेरी अस्पताल में तो एक घंटे में लाइन में लगी गर्भवती महिलाआंे ने बवाल कर दिया। करीब एक घंटे तक खराब रहे सर्वर ठीक होने के बाद भी मरीजों का पंजीकरण व पर्चा भीड़ होने के कारण नहीं बन पा रहा था।

केजीएमयू में घोटाले की भेंट चढ चुका सर्वर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार होने के कारण ओपीडी में मरीजों की भीड़ काफी थी। न्यू ओपीडी से लेकर पुरानी ओपीडी तक मरीजों की लाइन पंजीकरण व पर्चा के लिए लगी थी। इस बीच अचानक सर्वर बैठ जाने के कारण पर्चा व पंजीकरण होना बंद हो गया। लाइन लगाये मरीज कुछ देर तक ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद बेहाल होने लगे। ट्रामा सेंटर, क्वीन मेरी अस्पताल में तो लाइन में लगे कई मरीजों की हालत बेहतर नहीं थी। वह डाक्टर को सीधे दिखाने गये तो पर्चा बनवाने व पंजीकरण के लिए कहा गया। सर्वर बैठ जाने के कारण मरीज बेहाल था तो केजीएमयू अधिकारी भी बेबस थे।

तकनीकी खराबी के कारण सर्वर ठीक होने में वक्त लग रहा था। ऐसे में ओपीडी में डाक्टर भी बेबस थे। मैनअल पर्चा बनाया नहीं जा रहा था। क्वीन मेरी अस्पताल की ओपीडी में महिला मरीज लाइन लगायी थी, पर्चा न बन पाने के कारण गर्भवती महिलाएं बेहाल हो गयी तो उनके तीमारदार हंगामा मचा दिये। उनका कहना था कि जब देर तक सर्वर खराब रहे तो मैनअल पर्चा बन जाना चाहिए। उधर केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि सर्वर कुछ देर खराब रहा लेकिन जल्द ही उसे ठीक कर लिया गया।

Previous articleलोहिया अस्पताल में २० घंटे से बिजली गुल
Next articleझटके के बाद, फिर अभियान को तेज करने की मुहिम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here