UP रोडवेज की टिकट बुकिंग वेबसाइट हैक

0
441

 

 

 

 

 

लखनऊ।  UP राज्य सड़क परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट को विदेशी हैकर्स ने हैक कर लिया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 25/26 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद लगभग दो बजे कुछ विदेशी हैकर्स ने परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली की वेबसाइट को हैक कर लिया, जिससे टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसे बहाल करने की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

बयान के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक बस टिकट बुकिंग प्रणाली का रखरखाव करने वाली कंपनी मेसर्स ओरियन प्रो. फर्म ने वेबसाइट के डाटा को रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की है आैर निगम की सेवाओं को बहाल करने के मकसद से नए सर्वर को स्थापित करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।

 

 

 

 

इसमें कहा गया है कि अगले सात से 10 दिनों के अंदर चरणबद्ध तरीके से रोडवेज के सभी 20 क्षेत्रों आैर 115 डिपो में पहले की ही तरह इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग प्रणाली फिर से स्थापित हो सकेगी।
बयान के अनुसार परिवहन निगम की बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग के जरिए कराया जा रहा है आैर बसों का संचालन प्रभावित ना हो, इसलिए क्षेत्रीय अधिकारियों से बस अड्डों तथा डिपो पर 24 घंटे निगरानी करने को कहा गया है।

 

 

 

 

सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी एप्लीकेशन तथा वेब पोर्टल का भी थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट नए सिरे से कराए जाने का फैसला किया गया है।

Previous articlePgi: एंडोक्राइन की जटिल सर्जरी डाक्टरों ने सीखी
Next articleऑस्टियोआर्थराइटिस : इंजेक्शन से दी जाने वाली यह नयी थैरेपी विकसित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here