Advertisement
Home Entertainment इस टीवी अभिनेत्री को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

इस टीवी अभिनेत्री को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

0
1186

 

 

 

 

न्यूज। एक चर्चित टीवी अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है,लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि डाक्टरों ने बहुत जल्दी कैंसर की गांठ का पता लगा लिया। इससे इलाज में आसानी होगी।
टीवी धारावाहिक ‘बंदिनी” आैर यूट्यूब सीरीज ‘द बेटर हाफ” में बेहतरीन अभिनय से मशहूर हुईं इस टीवी अभिनेत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा कि उन्हें मिल रही इतनी दुआओं से वह अभिभूत हैं। दरअसल एक दिन पहले उन्होंने पोस्ट करके लोगों को बताया था कि उन्हें ें ब्रोस्ट कैंसर हुआ है।

 

 

 

उन्होंने लिखा,” कल से मैंने बहुत आंसू बहाए हैं। लेकिन ये खुशी के आंसू हैं। मुझे पिछले 24 घंटों में हजारों की संख्या में संदेश आैर दुआएं मिली हैं, आैर इनके मिलने का सिलसिला जारी है….आैर सभी में मेरे लिए मजबूत, सुपरवुमन, प्रेरणा,योद्धा आैर इसी प्रकार के खूबसूरत विशेषणों का इस्तेमाल हुआ है।

 

 

उन्हें विभिन्न धर्म के लोगों के संदेश मिले,जहां लोग सामूहिक रूप से नमाज के दौरान, भोलेनाथ से, गुरुजी आैर जिस किसी से भी प्रेरणा मिलती है,वहां प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पढने के लिए किताबें बताईं आैर इन सबसे बढ कर स्तन कैंसर की अपनी कहानियां साझा कीं, जिससे वह अभिभूत हैं।
यह अभिनेत्री शादी शुदा है आैर उनके दो बच्चें हैं। वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि इसका उन्हें बहुत जल्दी पता चल गया। टीवी अभिनेत्री छवि मित्तल ने कहा कि उन्हें जिम में सीने में मामूली चोट लगी थी, जिसके कारण वह चिकित्सक के पास गयी थीं। इसी दौरान उन्होंने वहां एक गांठ देखी। मित्तल ने कहा कि इसके बाद कईं जांच आैर अंत में बायोप्सी की गई, तो कैंसर की पुष्टि हुई।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleडिप्टी सीएम ने तीमारदार की शिकायत पर KGMU अधिकारियों को दिये यह निर्देश
Next articleइस Law university सहित शहर में 20कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here