नया कृत्रिम एंजाइम कोविड वायरस को समाप्त करने में है सफल: अध्ययन
न्यूज । वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 के जेनेटिक कोड पर टागेट बना कर वायरस को समाप्त करने के लिए कृत्रिम एंजाइम विकसित करने में सफलता पाई हैं। यह पहल कोविड-19 और उसके बदलते स्वरूपों के खिलाफ नयी पीढी की एंटीवायरल दवा बनाने में मददगार हो सकती है।
जानकारी के अनुसार एंजाइम प्राकृतिक रूप से बनने वाले जैविक उत्प्रेरक हैं, जो हमारे शरीर में जेनेटिक कोड को भोजन को पचाने के लिहाज से प्रोटीन बनाने के लिए जरूरी रासायनिक परिवर्तन कराते हैं।
अधिकतर एंजाइम प्रोटीन होते हैं, इनमें से कुछ की महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं आरएनए द्वारा उत्प्रेरित होती हैं। आरएनए का डीएनए से रासायनिक संबंध होता है। आरएनए रिबोजाइम नामक एंजाइम में तब्दील हो सकते हैं।
रिबोजाइम की कुछ श्रेणियां दूसरे आरएनए अणुओं में विशेष श्रृंखलाओं को निशाना बनाकर उन्हें सटीक तरीके से काट सकते हैं।
‘नेचर कम्युनिकेशन्स” पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में सार्स-सीओवी-2 के जीवित वायरस को सफलतापूर्वक समाप्त करने की इस तकनीक के उपयोग को दर्शाया गया है।